फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद मिली जाम से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कई दिन से जाम से जूझ रहे शहर को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। मिल में गन्ना कम आने से शहर में जाम नहीं लगा। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
शामली शहर में पिछले कई दिनों से जाम की समस्या बनी हुई थी। शुगर मिल द्वारा अधिक इंडेंट जारी कर दिए जाने शहर के सभी मार्गों पर जाम लगा रहता था। इससे शहरवासी भी परेशान थे। दो दिन पूर्व जाम की वजह से उपचार मिलने में देरी से एक किशोरी की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को शहर के व्यापारी इस समस्या को लेकर एडीएम से मिले थे और जाम की समस्या के समाधान की मांग की थी। व्यापारियों ने समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। शुक्रवार को इसका असर भी नजर आया और शहरवासियों को जाम से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को शुगर मिल में ज्यादा गन्ना नहीं आया। सुबह कुछ गन्ने के वाहन जरूर नजर आए लेकिन दोपहर में सड़क खाली थी। मिल रोड पर ही गन्ने की थोड़ी बहुत बुग्गियां थी। उधर, शुगर मिल के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। जिला गन्नाधिकारी अनिल भारती ने बताया कि शुगर मिल में गन्ना लगभग खत्म हो रहा है। संभवत: शनिवार दोपहर या शाम तक मिल पेराई सत्र पूरा करके बंद हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें