विश्व हिंदू महासंघ ने बांटी मिठाई
शामली। बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू महासंघ ने मोदी सरकार के पुन: विजय होने पर सभा का आयोजन किया गया। कुटी मंदिर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह भाजपा का प्रचंड बहुमत आया है और गठबंधन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह जीत हिंदुस्तान के हर उस व्यक्ति की है, जिन्होंने देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने में मोदी का साथ अपना वोट देकर किया। विश्व हिंदू महासंघ शामली हर्ष और उल्लास के साथ विजय पर्व के रूप में मनाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नया बाजार स्थित जिला कार्यालय पहुंचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी कुलदीप और जिलाध्यक्ष पंकज वालिया ने कहा कि जिस तरह नोटबंदी जीएसटी जैसे सख्त नियम लेने के बाद भी आज देश का हर एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी पांच सालों में मोदी सरकार हमारे देश को और ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी। इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, सुरेश, राजेश बजाज, डाक्टर सुनील सैनी, रामकुमार उर्फ आशु, विक्की सैनी, अमित राणा, संदीप, शुभम वर्मा, अनुज, ब्रजमोहन, सन्दीप कश्यप, मनोज, टिंकू, राजेंद्र, रविंद्र, उपेंद्र, वासु, अनुज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।