जलालाबाद। कस्बे के शिव आश्रम मिट्ठी कुई में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई।
रविवार की सुबह चन्द्रमोहन शास्त्री, अमित शर्मा ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि पृथ्वी पर ब्राह्मणों की पहचान भगवान परशुराम के वंशज के रूप में है। इस अवसर पर छोटे बच्चों कनिका शर्मा, श्रेया शर्मा, नंदिका शर्मा, अक्षरा शर्मा ने कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में गुरुनानक कन्या इंटर कालेज जलालाबाद टॉप करने वाली छात्रा नीशू शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के उन छात्र-छात्राओं को भी सम्मनित करने का निर्णय लिया गया, जिन्होंने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर समाज का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश शर्मा और संचालन सुभाष शर्मा ने किया। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए ब्राह्मण समाज के समस्त परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बोबी शर्मा, राकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, संदीप शर्मा, शिवकुमार शर्मा, कमलदीप शर्मा, आदेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बारूमल शर्मा, राहुल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।