शामली। बीएसएम स्कूल के प्रांगण में दमकल विभाग की तरफ से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अग्निशमन अधिकारी अजीज खां के नेतृत्व में टीम ने आग से बचाव के तरीकों का प्रदर्शन करके दिखाया गया। छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, प्रबंधक छाया सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।