फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से मिली 2108 राज्य कर्मचारियों की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामली जनपद की कैराना, शामली, थानाभवन और सहारनपुर जिले की गंगोह- नकुड़ विधानसभा शामिल है। कैराना लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल छह हजार राज्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी, मगर जिला प्रशासन के पास जिले में चार हजार राज्य कर्मचारी है। 2108 राज्य कर्मचारियों की मांग जिला प्रशासन की ओर से शासन और चुनाव आयोग को भेजी गई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त आनंद शुक्ला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 2108 राज्य कर्मचारियों की मांग स्वीकृत होगई है। इसके लिए अलीगढ़, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर के 2108 राज्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सभी कर्मचारियों को वीवीइंटर कालेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण 24, 25, 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा। 40 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। दो पोलियो में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें