फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया होली का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/जलालाबाद। बुधवार को होली के त्योहार पर महिलाओं ने विधि विधान से होलिका का पूजन कर परिवार में सुख शांति के लिए मन्नत मांगी। बच्चों ने उल्लास के साथ टोलियां बनाकर अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली उत्सव मनाया गया। होली पर्व पर बाजार में भी भीड़ रही। महिलाएं एवं बच्चों ने जमकर रंग पिचकारी की खरीददारी की। इसके चलते बाजार में रौनक बनी रही। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। उधर, कस्बा जलालाबाद और ग्रामीण क्षेत्रों में होली पूजन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से महिलाएं अपने बच्चों और परिवार के साथ अपने अपने देव स्थानों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद होली के दहन स्थल पर जाकर होली परिक्रमा कर बच्चों गले में मिठाई मेवों के हार डालकर दीर्घायु की कामना की। कस्बे के छह से अधिक स्थान मोहल्ला बोहरान, होलिका दहन स्थल, रामरतन मंडी, गंगोह रोड आदि पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें