बिड़ौली में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा
शामली। होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर, मिठाई, किराना की दुकानों पर छापा मारकर नमूनों को जांच हेतु प्रयोग शाला में भेजा है। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि होली के त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के उद्देश्य से बिडौली निवासी मांगेराम की दुकान में नमकीन, बिट्टू के यहां पनीर के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। दर्जनों भर मिठाई व किराना की दुकानों का निरीक्षण किया गया। छापामारी दल में मनोज तोमर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व नरेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रजन सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।