शामली में मोबाइल मेडिकल हेल्थ वैन यूनिट का शुभारंभ
शामली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर मोबाइल मेडिकल हेल्थ वैन यूनिट का शुभारंभ किया गया। रविवार को मोबाइल हेल्थ वैन का शुभारंभ सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। सीएमओ ने बताया कि मोबाइल मेडिकल हेल्थ वैन यूनिट में चिकित्सक, फार्मासिस्ट एलटी एवं पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्त किया गया है। यह टीम जनपद के ग्रामों में जाकर स्वास्थ्य संबंधित समस्त सेवाएं उपलब्ध कराएगी। मोबाइल मेडिकल वाहन में ईसीजी, जैैसी कई जांच उपलब्ध होगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉक्टर नेतराम, एसीएमओ डाक्टर सुशील कुमार, एसीएमओ डाक्टर केपी सिंह, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डाक्टर अशोक हांडा, चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा, आरआई सहायक दीपक शर्मा, डीएचआईओ राम ललित वर्मा, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।