फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ पर शहीदों के नाम लिखा देख युवाओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठ पर शहीदों के नाम लिखा देख युवाओं में भरा जोश
विज्ञापन

शामली। पीठ पर शहीदों के नाम लिखवाने वाले गांव भारसी निवासी मनोज पंवार उर्फ अन्ना हजारे बुुुधवार को शामली पहुंचे। मनोज पंवार पहले शहर में सुभाष चौक पर पहुंचे। तिरंगा लिए मनोज को देखकर युवाओं की भीड़ लग गई। मनोज की पीठ पर शहीदों के नाम लिखे देख युवाओं में जोश भर गया। युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद मनोज पंवार बुढ़ाना बस स्टैंड पालिका मार्किट पहुंचे। यहां भी युवाओं ने इकट्ठे होकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। मनोज पंवार ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पाकिस्तान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। युवाओं ने मनोज की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय सेना के साथ हर नागरिक खड़ा है। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सब लोग एकजुट है। इसके बाद मनोज पंवार ने शहर के अन्य स्थानों पर पहुंचकर युवाओं में जोश भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें