फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैड़मिंटन प्रतियोगिता में ओजस ने जीते दो गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा के हिसार में आयोजित नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल और डबल टूर्नामेंट में शामली के गांव सिलावर के ओजस तरार ने दो गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ओजस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। हरियाणा के हिसार में 4 से 6 फरवरी को नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामली की शिवम बैडमिंटन क्लब के खिलाड़ी ओजस तरार ने प्रतिभाग करते हुए सिंगल और डबल टूर्नामेंट में दो अलग-अलग गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इस आधार पर उसका चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम गांव सिलावर पहुंचे ओजस का ग्रामीणों और परिजनों ने स्वागत किया। मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओजस ने इस सफलता का श्रेय पिता हरबीर सिंह और माता सीमा तरार और कोच शिवम मलिक व रामबाबू को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें