अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
शामली/बाबरी। थाना आदर्श मंडी और बाबरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने माजरा रोड पर बुुधवार सुबह चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि तलाशी में उनके कब्जे से 48 पव्वे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के नाम अनुज और सोनू निवासीगण माजरा रोड शामली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उधर, बाबरी पुलिस ने बुुधवार दोपहर को लोई नहर पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी रोहित निवासी गांव भाज्जू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर कच्ची शराब और चाकू बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया है।