शामली की शौर्या ने बनाई फाइनल में जगह
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिल्ली में आयोजित प्रथम व द्वितीय इंटरनेशनल ट्रायल देकर एआरएम शूटिंग एकेडमी शामली की छात्रा शौर्या ने 623.9 के शानदार स्कोर के साथ ट्रायल के फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर अपना कब्जा किया। शौर्या का एकेडमी पहुंचने पर स्वागत किया गया। एकेडमी के प्रबंधक दीपक कुमार मित्तल ने शौर्या को बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की है।