बार भवन में हुई आम सभा
कैराना। बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2019 की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन हेतु बार भवन में आम सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी नियुक्त की गई। बुधवार को बार भवन कैराना में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राधेश्याम की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2019 की कार्यकारिणी के गठन हेतु होने वाले चुनावों के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी के सदस्यों के रूप में मदन मोहन शर्मा, शमीम अहमद अल्वी, शैलेंद्र चौधरी, सिदकराम, राजकुमार चौहान एडवोकेट को नियुक्त किया गया। वहीं, अधिवक्ता केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायालयों में कार्य से विरत रहे। आम सभा में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे।