कांधला। सिद्घपीठ मां शाकंभरी देवी भवन में ब्राह्मण समाज की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शामली के प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी विजय संगल के निधन पर शोक जताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि यह दुखद घटना है। विजय संगल समाज को एकजुट करने वाले व्यक्ति थे। उनका जाना क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। सभा में जिला अध्यक्ष विनय वशिष्ठ, सचिन शर्मा, प्रदीप भार्गव, शुभम भार्गव, रंजन कौशिक, विपिन शर्मा, राजीव शर्मा, अभिषेक पंडित, मनदीप शर्मा, राहुल वशिष्ठ, उमेश शर्मा, राजकुमार, गौतम, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।