राधा अष्टमी पर भजनों सुन झूमे
कैराना। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायिका आस्था अग्रवाल ने राधा रानी एवं भगवान श्री कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। जिन्हें सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। वहीं, मंदिर परिसर को पर्व के चलते लाइटों, गुब्बारों, फूल मालाओं और झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैना, मोनिका, सुनीता, नीरू गोयल, अनीता, संतोष, मीनाक्षी, अर्चना आदि रहीं।