भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में बेरोजगारी की समस्या विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के सुझाव दिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक संजय संगल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर शशि वर्मा ने कहा कि आज शिक्षित होते हुए भी हमारा युवा बेरोजगार है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुराग शर्मा ने किया। छात्र अनस ने कहा कि छात्रों को शैक्षिक ज्ञान के साथ स्वयं को व्यवहारिक ज्ञान से संबद्ध करना होगा। इस अवसर पर समीर, आमिर, विशाल आदि छात्रों ने भी अपने सुझाव दिए। प्रधानाचार्य एसके आर्य द्वारा प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में संजीव शर्मा, अर्जुन राम, दिनेश तोमर, प्रदीप आर्य, महावीर सिंह , मनोज कुमार, राजवीर सिंह, राजीव गोयल, विनोद कुमार आदि रहे।