कैराना।
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को न्यायाधीश कौटिल्य गौड़ को जिला जजा शामली बनाया गया था। सोमवार को नवागंतुक जिला जज कौटिल्य गौड़ कैराना पहुंचे और अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उनके स्वागत में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश रजत वर्मा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के बाद जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों से बात की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।