शामली। सिद्ध पीठ सती वाला श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का 34वां वार्षिक सावन उत्सव आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को हवन -पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, सचिव सुखमाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, सचिन जिंदल, अखिल तायल, विकास गर्ग, शिवकुमार, श्रवण गोयल, राजेंद्र गोयल, नीरज कुमार मौजूद रहेंगे।