ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से रोष
चौसाना। एक पखवाड़ा से गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, लेकिन विद्युत विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। व्यवस्था से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गांव नाई नंगला में दो अलग अलग हिस्सों में विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनसे गांव को बिजली मिलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से खराब है। ग्रामीणों ने इसके लिए विद्युत अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलवाने की शिकायत की थी, लेकिन ग्रामीणों ने आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान नरेंद्र कादयान,वंश कादयान,सोनू ,पप्पू,महक सिंह, अमित,बबलू व टीटू ने विरोध जताया।