फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट आरसी स्कूल में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी साईंटिफिक कान्वेंट स्कूल में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार रणवीर सिंह ने महिला, बच्चों, स्कूलों से संबंधित कानूनों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि महिलाओं के साथ कानून में कोई भेदभाव नहीं किया गया हैं। बल्कि महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा अधिकार कानून में दिए गए हैं। जैसे महिला आयोग का गठन, महिला हेल्पलाइन, विधवा तथा लड़कियों को पति/पिता की संपत्ति में अधिकार देना। महिलाओं के नाम से यदि संपत्ति खरीदते है तो स्टांप ड्यूटी दो प्रतिशत कम लगती है। मतदान के समय महिलाओं की अलग से लाइन बनाई जाती है। 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार दिया गया है। हमें विभिन्न विभागों जैसे बैंक, बिजली, तहसील, गैस, डाक आदि के विषय में जानकारी होनी चाहिए। अज्ञानता की वजह से हम शोषित होते हैं। जो बच्चा कक्षा में पीछे बैठता है उसके विषय में जानकारी करनी चाहिए कि वह पीछे क्यों बैठता है। विद्युत निगम से एसडीओ कैराना ने बिजली से संबंधित समस्याओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने अधिकारियों का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद दृष्टा ने आगंतुकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें