फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन में चढने वाली वस्तुओं का अलग महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के प्राचीन जस्सूवाला महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक पंडित रवि शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रावण मास में शिवालय प्रांगण में बैठकर शिवमहापुराण कथा सुनने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। इसका फल अनंत गुणा बढ़ जाता है। शिव पूजन में प्रत्येक वस्तु का आध्यात्मिक, वैज्ञानिक कारण हैं। उन्होंने शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियों की पौराणिक एवं यौगिक विशेषताओं को दृष्टांत के साथ समझाया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा में वृंदावन से आए सरजन व मंदिर पुजारी चेतन शास्त्री ने कथा से पूर्व मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न कराया। कथा श्रवण करने वालों में निशांत गर्ग, संजय गर्ग, वासु सैनी, दीपक सैनी, मोहनलाल गुप्ता, ऋषिपाल विकसित, सतीश पांचाल, लाला अरविंद, पवन सैनी, सत्यपाल शर्मा, सुमन शर्मा, सीमा रानी, सुशीला, नरेश सैनी और ठाकुर रणबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें