फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के लापता होने से पुलिस में हड़कंप, दिल्ली से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लापता दो छात्रों को बरामद किया
विज्ञापन

चौसाना। स्कूल से घर पहुंचने के बाद संदिग्ध हालाता में लापता दोनों छात्रों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है।
चौसाना के गांव भोगीमजरा के वंश पुत्र जगपाल व शिवम पुत्र अरविंद शनिवार की शाम को संदिग्ध हालात में लापता हो गए। शाम होने पर परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन नही मिले। इसके बाद बच्चों की गुमशुदगी के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लापता बच्चों के मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू की। बताया जाता है कि वंश चौसाना के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है, जबकि शिवम ऊन के किसी स्कूल में पढ़ाई करता है। वंश के रिश्तेदारी में पानीपत में शादी थी। वंश के पिता ने शादी में ले जाने से इंकार कर दिया। वंश स्कूल से आने के बाद घर पहुंचा और अपने साथी शिवम के साथ मिलकर प्लान बनाया और घर से पांच हजार रुपये व बाइक लेकर पानीपत के लिए निकल गए। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें