कैराना।
शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा लखनऊ की ओर से कैराना स्थित मदरसा जामिअतुस्सादह का संबद्ध पत्र जारी किया है। इसे मदरसे की शाखा बनने से ताबीर किया जाता है। मदरसे के मोहतमिम मौलाना इरफान साकिब कासमी ने बताया कि नदवतुल उलमा का संबद्ध पत्र उन्हें प्राप्त हो गया है। अब मदरसे का पाठ्यक्रम भी नदवतुल उलमा के अनुसार ही होगा। जो छात्र इस पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे, उनकी वार्षिक परीक्षा माह शाबान में नदवा में होगी। नदवा और दारुल उलूम देवबंद के पाठ्यक्रम में कोई बड़ा अंतर नहीं है। मुबादियात इल्म नहू, फिका व हदीस-ओ-तफसीर दोनों ही जगह हैं। मदरसे में 300 से अधिक छात्र हैं। नदवा से जारी किए गए संबद्ध पत्र में जामिअतुस्सादह का 329वां स्थान है।