फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां गणित और लड़के सामान्य ज्ञान में हुए गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी पुलिस भर्ती की मंगलवार को हुई परीक्षा में लड़कियां गणित तो लड़के सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में गोल हुए। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा का समय कम होने का रोना रोया। मंगलवार को दोनों पाली में हुई परीक्षा पर कुछ अभ्यर्थियों से बात की गई। लड़कियों ने गणित वाला भाग तो लड़कों ने सामान्य ज्ञान वाला भाग कठिन बताया। वीवी इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अरुण कुमार ने बताया उन्हें सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन लगे है। ज्यादातर प्रश्न जीएस के आए थे जबकि उन्होंने करंट अफेयर्स ज्यादा याद किया था। उनके केवल 75 प्रश्न ही ठीक है। शुभम ने भी जीके के प्रश्न ही कठिन बताए। सरती देवी राजाराम में परीक्षा देने वाली प्रज्ञा और शिवानी नेे बताया कि गणित के प्रश्न काफी कठिन आए हुए थे। समय ना मिलने के कारण वह 10 से 12 प्रश्न ही ठीक कर पाई। वहीं, कई प्रश्न रिजनिंग के भी कठिन आए हुए थे। प्रियंका ने बताया कि गणित के प्रश्न कम होने के चलते वह 90 प्रश्न ही ठीक कर पाई है। द्वितीय पाली में सतेंद्र, विपिन, अतुल राठी ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न करंट अफेयर्स के आए जो पढ़ी हुई किताबों से न आने पर वह हल नहीं कर पाए। प्रियांक कुमार ने कहा कि सामान्य ज्ञान के भाग को छोड़कर अन्य सभी भाग के प्रश्न अच्छे से हल किए। उनके 115 प्रश्न सही है। अगर परीक्षा में पास नहीं हुआ तो वह जीके के कारण बाहर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें