झिंझाना। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा के नतीजे आते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। कक्षा दस में कस्बे के सेंटआरसी कान्वेंट स्कूल में ज्योति खैवाल ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। इसके साथ ही आंचल ने 90.20 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही है। उधर, डीसेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र तोमर और संतोष तोमर ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया है।