जलालाबाद।
कस्बे के मोती बाजार गांधी चौक के प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में एकादशी पर मंदिर समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कस्बे की महिला सकिर्तन मंडली द्वारा भगवान राधा-कृष्ण का दरबार फूलों से सजाया गया। पंडित होतीलाल शर्मा ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना कराकर, भजन संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। भजन संध्या में महिला मंडल व सुंदर कांड समिति के भजन गायकों ने राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, आदि देवों के भजनों के माध्यम से भक्ति रस की धारा बहाई। जिस पर देर रात तक भगवान के श्रद्धालु भक्तगण जमकर झूमें। भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार, पंडित राधेश्याम, राजेंद्र भगत, अवनीश, राजकुमार कंसल, हरीश कुमार शर्मा, अमरनाथ, नीलम, कोमल, वंदना आदि का सहयोग रहा।