छात्र यश भारद्वाज ने की जेईई मेन की परीक्षा पास
शामली। शामली निवासी यश भारद्वाज ने जेईई मेन की परीक्षा पास करने से स्कूल व परिजनों में खुशी की लहर है। छात्र कक्षा 12 वीं की पढ़ाई शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल से की है। बृहस्पतिवार को स्कूल प्रधानाचार्य फादर बिजू टोर ने बताया कि छात्र ने 94 अंक प्राप्त कर परीक्षा को पास किया है। इसके साथ ही स्कूल में उप प्रधानाचार्य बेंजामिन व अन्य शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र ने बताया कि उसने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।