खुशी से खिल उठे बच्चों के चेहरे
कैराना। रविवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल घोषित हुआ। दोपहर के समय रिजल्ट पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे।
लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में हाई स्कूल में 121 छात्रो में से 119 छात्र उत्र्तीण हुए। आसिफ 84.66, फ्रैंकी 83.83, अंकित व राहूल 83.5 तथा दीपांशी ने 81.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में झाडखेडी निवासी सुमीत ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कैराना टाप किया। इसके अलावा मधु 85.8, प्राची सैनी 84.2 तथा कैफ अंसारी ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एसएन इंटर कालेज में हाई स्कूल में झाडखेडी निवासी सागर ने 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कैराना टाप किया, जबकि शाहिद 86.67, शेखर 86.33, भावना 86, जोया बानो 85.5 तथा शुभम ने 84.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में जैनब परवीन 74.4, इस्तियाक 74.2, खालिद अंसारी 71.2, रिजवान ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा एसवी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल में समीर ने 85.15, शाहिल ने 83.3 तथा राहत ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।