शामली। आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्राइवेट एमए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा दो मई से शुरू होगी। इसमें संस्कृत विषय की दो मई को एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, अर्थशास्त्र विषय की चार मई को वीवी पीजी कॉलेज शामली में, गणित की 4 मई को डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, राजनीति शास्त्र की 8 मई को वीवी पीजी कॉलेज शामली और शिक्षाशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा 13 मई को डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रथम वर्ष की अंक तालिका और द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लेकर पहुंचने की अपील की। परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होगी।