फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बैठक कर दिल्ली चलो का दिया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ऊन इकाई की बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों की पेंशन समाप्त करने तथा सरकार की हठधर्मिता पर रोष जताया। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली चलो का नारा दिया। बुधवार को शिक्षकों की झिंझाना स्थित मल्टी स्टोरी स्कूल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संघ के ब्लाक मंत्री सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि सभी पुराने और नए शिक्षकों को भी पुुरानी पेंशन का लाभ दिलाने को लेकर अटेवा पेंशन मंच 30 अप्रैल को दिल्ली में महा रैैली करने जा रही है। सभी शिक्षकों ने रैली को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। संचालन प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान अश्वनी, अंकित तोमर, प्रमोद शर्मा, प्रवीन मलिक, वीरसैन, सीमा, रीतू तोमर, गौरव मलिक, पवन शर्मा, आदेश कुमार, नीरज कुमार, रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें