शामली। शामली इंडस्ट्री एरिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इंडस्ट्री एरिया में शराब की दुकान का विरोध करते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंच एसडीएम से मिले। एसडीएम सुरजीत सिंह को ज्ञापन देते हुए शराब की दुकान एरिया से हटवाने की मांग की। कहा कि इंडस्ट्री एरिया कंडेला में लगभग 12 इंडस्ट्री चल रही है। जिनमें महिला व पुरुष संयुक्त रुप से कार्य करते हैं। एरिया में तीन दिन पहले खुली देशी शराब की दुकान खुलने से वहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा अधिक संख्या में रहने लगा है। जिस कारण इंडस्ट्री में महिला श्रमिकों का आना मुश्किल हो गया है। जिस कारण फैक्ट्री चलाने में परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने एरिया से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष अंकित गोयल, निखिल एरन, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।