फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से कपड़ा व्यापारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कांधला में बस स्टैंड पर वाहन की चपेट में आने से कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव बोहडडा निवासी कालू (45) पंजाब के लुधियाना में कपड़ों का व्यापार करता है। बुधवार को कालू अपने घर आया था। शनिवार दोपहर वह पंजाब लौटने के लिए घर से रवाना हुआ। करीब तीन बजे वह कांधला में बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान शामली की ओर से आए अज्ञात वाहन चालक ने कालू को टक्कर मार दी। जिस कारण कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया। गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में व्यापारी के परिवार को सूचना दे दी। इसके बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें