फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशुओं की देखभाल को आशाओं का प्7क्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिशुओं की देखभाल के लिए आशाओं को प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचबीएनसी कार्यक्रम के तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमेें प्रशिक्षकों द्वारा क्षेत्र में कार्यरत आशाओं को नवजात शिशु व मां की देखभाल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गृह आधारित नवजात शिशु प्रशिक्षण (एचबीएनसी) कार्यक्रम के तहत जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार व ट्रेनर प्रदीप कुमार, राजनारायण दुबे व चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सलीम द्वारा क्षेत्र में कार्यरत 30 आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि नवजात शिशु के घर जाने के बाद उसकी तथा उसकी मां की देखभाल करनी चाहिए। छह माह तक महिला द्वारा अपने बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए। रोग से बचाव के समय पर नवजात शिशु को टीकाकरण कराना होगा। नवजात शिशु को छूने से पहले अपने हाथ धोने जरूरी है। नवजात शिशु और महिला के वजन पर नजर रखें। साथ ही, दस्त लगने पर घरेलू उपचार ओआरएस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें