फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में बजा सायरन, पुलिस ने की चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में सायरन बजने से खलबली
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। जलालाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शुक्रवार रात सायरन बजने लगा, जिस कारण पुलिस को रातभर चौकसी करनी पड़ गई। सुबह बैंक शाखा खुलने पर ही सायरन बंद कराया जा सका। जलालाबाद में शामली-सहारनपुर हाईवे पर दुर्गा कॉम्प्लेक्स में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। शुक्रवार देर रात बैंक शाखा में सायरन बज गया। गश्त कर रही पुलिस के अलावा चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी बैंक शाखा पर पहुंचे। चारों तरफ से छानबीन की गई। इसके बाद, सुरक्षा के लिहाज से दो पुलिसकर्मी वहां तैनात कर दिए गए। शनिवार सुबह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बैंक शाखा में पहुंचकर सायरन बजने के वजह पूछी। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक इश्याक अहमद ने बताया कि शाखा प्रबंधक रविंद्र प्रसाद एक सप्ताह की छुट्टी पर गए हुए हैं। शाखा अभी नई बिल्डिंग में स्थापित हुई है। किसी अज्ञानता के कारण सायरन का बटन दबा रह गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें