फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों पर नामांकन भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। तहसील कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव और मवी ग्राम पंचायत के दो वार्डों के सदस्यों की मृत्यु हो जाने पर रिक्त पड़े पदों के चुनाव के लिए सोमवार को विकास खंड कार्यालय पर एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतपाल सिंह ने बताया कि ऊंचागांव के वार्ड संख्या एक और मवी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या सात के सदस्यों की मृत्यु हो जाने के कारण दोनों सीटें रिक्त थी। दोनों गांव पंचायत के वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को विकास खंड कार्यालय पर ऊंचागांव के वार्ड संख्या एक पर राहुल तथा मवी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या सात पर नवाब फातमा ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत बुधवार को नाम वापसी होगी। उधर, एडीओ ने बताया कि दोनों सीटों पर अगर कोई नामांकन पत्र निरस्त नहीं होता, तो दोनों ही सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें