बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ
शामली। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट व सतेंद्र कुमार देशवाल एडवोकेट द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार एडवोकेट, महासचिव नीलकमल एडवोकेट, सहसचिव प्रशासन विवेक कुमार एडवोकेट, पुस्तकालय सचिव अमित शर्मा एडवोकेट को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान एडवोकेट, पूर्व महासचिव सतीश चौहान, रतन सिंह एडवोकेट, अमरदीप एडवोकेट, सतेंद्र धीरयान एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।