शामली। जनपद में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शहर के राजकीय चिकित्सालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सफल कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा देश पोलियो की बीमारी से मुक्त हो चुका है, लेकिन अभी भी इस बीमारी से हमें बचना होगा। इसके लिए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी आवश्यक है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा, डाक्टर भट्टा, डाक्टर दीपक, शमशेर अली, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।