फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओ को सुनाया मुख्यमंत्री का नववर्ष संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में एसओ कृष्ण कुमार ने छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से बधाई संदेश के साथ नारी सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में एसओ कृष्ण कुमार ने छात्राओं, अध्यापिकाओं को सीएम द्वारा भेजा नववर्ष का बधाई संदेश सुनाया। वहीं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ नारी सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। कहा कि छात्राओं, महिलाओं को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि साहस का परिचय देते हुए कठिन समय में मुसीबत का सामना करना चाहिए। वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करके अपनी समस्याएं बता सकती हैं। प्रार्थना स्थल पर पुलिस प्रभारी पवन कुमार सैनी, मनोज कुमार, वरिष्ठ बाबू पवन कुमार, प्रधानाचार्य सरोज बाला, कुसुमलता पाल, संतोष शर्मा, रजनी जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें