कैराना (ब्यूरो)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नाट्य प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। तेजस फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को नाट्य कला में निपुण करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। नाट्य प्रशिक्षक डाक्टर मोनिका पटेल और डॉ. अरशी ने बालिकाओं को भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल अधिकार, नारी उत्थान पर नुक्कड़ नाटिका और नाट्य गीत सिखाए। वार्डन रेनू गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं को दस दिन तक नाट्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संगीता रानी, रेनू देशवाल, संजू कुमारी, संगीता रानी, प्रवेज फातिमा, कामना गोयल का पूर्ण सहयोग रहा।