मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नीरज संगल
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
मोबाइल फोन विक्रेताओं ने एसोसिएशन का गठन किया है, जिसका पहला अध्यक्ष नीरज कुमार संगल को सर्वसम्मति से चुना गया।
मंगलवार को हनुमान धाम के पास रेस्टोरेंट पर मोबाइल रिटेलरों की बैठक हुई। जिसमें मोबाइल एसोसिएशन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नीरज संगल को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सात सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। जिसमें सुमित बंसल, शाकिर अंसारी, विनीत गर्ग, विपिन मलिक, पीयूष जैन, अनुभव गोयल को चुना गया। इस अवसर पर आशीष गर्ग, अनुभव गोयल, पुनित गर्ग, अफजाल, दीपक, सुशील, पुलकित, मोनू, अविनाश, दिल नवाज, सरफराज आदि मौजूद रहे।