कांधला।
बुखार से गांव गंगेरू में एक महिला की मौत हो गई। एक सप्ताह में कांधला क्षेत्र में बुखार से हुई तीन मौतों से ग्रामीणों में दहशत है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी जिंदी पत्नी कय्यूम 35 वर्ष पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिजनों के अनुसार उसका उपचार गांव के एक निजि चिकित्सक के यहां पर चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाने के कारण उसे शामली के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार न हो पाने के कारण देर रात उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में सात दिन के भीतर सरवर की मौत हो चुकी है, जबकि कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी खुशनुमा 55 वर्ष भी बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों तथा कस्बावासियों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में कैंप लगाने की मांग की है।