फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर का पहिया टूटने से हुए हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ट्रैक्टर का पहिया टूटने के कारण हुई दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी विवेक उर्फ भल्ला पुत्र विकास अपने परिजनों, अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉला लेकर शाकंभरी देवी जा रहे थे। रात्रि में वह अपना कुछ सामान घर भूल आए, जिसके चलते विकास ने ट्रॉला साईं धाम के पास छोड़ दिया और सोनू, कालू के साथ ट्रैक्टर पर सामान लेने के लिए गांव जाने लगे। जब वह थाना आदर्श मंडी के पास स्थित हरदेव नगर के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर का अगला पहिया टूट गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विवेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू, कालू घायल हो गए। शोरशराबा होने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें