फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी में मिले डेंगू के लक्षण, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी में मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन

कांधला। मूल रूप से मेरठ निवासी राजबीर सिंह कांधला थाने पर सिपाही के पद पर कार्यरत है। पिछले कई दिनों से पुलिसकर्मी को बुखार आ रहा था। बुधवार को उनकी हालत गंभीर होने पर उनके साथी पुलिसकर्मियों ने शामली उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिसकर्मी की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा पुलिसकर्मी की रक्त जांच की। इसमें पुलिसकर्मी डेंगू बुखार के चलते प्लेटलेट्स कम पाई गई। चिकित्सक ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिसकर्मी मे डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद थाना परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने आवास के इर्द गिर्द साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें