फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह को तस्दीक करने के लिए कैराना पहुंची दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाहनामा की तस्दीक करने पहुंची दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

कैराना(शामली)। दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र से लापता युवती ने कैराना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी युवक के साथ निकाह कर लिया। बरामद होने पर पुलिस को युवती ने निकाहनामा दिखाया, जिसके चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस टीम निकाहनामे का सत्यापन करने के लिए कैराना पहुंची। बुराड़ी थाने के एएसआई सचिन कुमार बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाली पहुंचे और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगला राई पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई थी। बरामद होने पर युवती ने बताया था कि उसने कैराना क्षेत्र के नंगला राई स्थित मस्जिद में निकाह कर लिया। युवती ने निकाहनामा भी पुलिस को दिखाया था। निकाह की तस्दीक करने के लिए दिल्ली पुलिस नंगला राई में मस्जिद के इमाम से मिली। जिसके बाद दिल्ली पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें