विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास
शामली। प्राथमिक स्कूल मेें एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य ने सभी बच्चों को योग का अभ्यास कराते हुए उससे होने वाले लाभ बताए। शुक्रवार को गांव मुंडेट स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर एक में योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधान राजपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद योगाचार्य राजेश तोमर ने सभी बच्चों को योग का अभ्यास कराया। उन्होंने योग आसन कराने के साथ ही उनसे होने वाले लाभ बताए। जिसके बाद बच्चों को स्वतंत्रता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मटका प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता व गायन प्रतियोगिता की तैयारी कराई। प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह ने सभी को पर्व की बधाई और हर रोज योग अभ्यास कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।