फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने किया शहर में तुलसी रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बजरंग दल ने शहर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग अलग वार्डों में घर घर जाकर तुलसी के पौधे रोपित कर लोगों को भक्तिभाव के प्रति प्रेरित किया। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रामकृष्ण परमहंस साप्ताहिक मिलन क्षेत्र वार्ड नंबर 12 दयानंदनगर, राम प्रसाद बिस्मिल क्षेत्र वार्ड नंबर 7, सुभाष चंद्रबोस साप्ताहिक मिलन क्षेत्र बनखंडी, सरवरपीर और कृष्णानगर में घर घर जाकर प्रत्येक मंदिर जहां तुलसी का पौधा नही था वहां तुलसी के पौधे रोपित किए। मौके पर प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी, विशाल, अरुण, हिमांशु, गौरव, विनय, रजनीश, राहुल, आर्यन, सागर, शिवा, अंकित, देवेंद्र, सागर, अश्वनी, सूरज, रोहित, अंकुर, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें