फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ से गिरकर घायल हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पानीपत जा रहा युवक ऊंचागांव के पास जुगाड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया।
कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी नरेश की पानीपत में रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे नरेश अपनी पत्नी को साथ लेकर हरियाणा जाने लगा। गढ़ी दौलत बस स्टैंड पर नरेश की पत्नी कैराना आने वाले जुगाड़ के अंदर बैठ गई। जुगाड़ में भीड़ अधिक होने के चलते नरेश पीछे लटक गया। ऊंचागांव के पास चालक ने ट्रैक्टर से बचने के लिए कट मारा। इससे जुगाड़ के पीछे लटका नरेश सड़क पर जा गिरा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जुगाड़ चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली आई। सरकारी अस्पताल से नरेश को गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें