फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई में एक जाति के कर्मचारी लगाने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने लगा पक्षपात का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में नाला गंदगी से अटा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्र पंचायत ने सफाई अभियान चलाकर कार्य प्रारंभ करा दिया है। नाले की सफाई कर रहे अमित, अजय, अनिल, घनश्याम, विक्की, सोनू ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव में 60 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। क्षेत्र पंचायत ने नाले की सफाई के लिए एक ही जाति के सफाई कर्मचारियों को तैनात कर पक्षपात किया है। उनका कहना है कि नाले की सफाई में भी सभी 60 कर्मचारियों को लगाया जाए या गांव भनेड़ा के आसपास के गांव के सफाई कर्मचारियों को लगाया जाए। इस संबंध में बीडीओ डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि आरोप निराधार हैं, नाले की लंबाई काफी है। 10-10 सफाई कर्मचारी प्रतिदिन लगाए जाएंगे। सभी सफाई कर्मचारी इस कार्य को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें