शामली हनुमान मन्दिर के अग्रैसन बरात घर में आयोजित रक्तादान शिविर में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के
- फोटो : SHAMLI
शामली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती के अवसर पर हनुमान धाम पर रक्तदान शिविर में 150 लोगों ने रक्तदान किया।
बृहस्पतिवार को श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम में 27वें रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, अजय संगल व मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करकिया। शिविर में सीएमओ संजय भटनागर के नेतृत्व में जिला रक्तकोश टीम में डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. अभिषेक शामिल रहे। बिजेंद्र गौतम, संदीप नामदेव, पुनीत द्धिवेदी, राजकुमार मित्तल, अमित प्रजापति, जितेंद्र कुमार, मुकेश मेनेजर, अनुराग शर्मा, जोगेंद्र पाल सेठी का विशेष योगदान रहा।
शामली हनुमान मन्दिर के अग्रैसन बरात घर में आयोजित रक्तादान शिविर में भाग लेते विधायक- फोटो : SHAMLI