फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई जा रही 15 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
कांधला पुलिस हिरासत में पकडा गया शराब तस्कर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तस्करी कर लाई जा रही 15 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
बुधवार शाम पुलिस पंचायत चुनाव के मद्देनजर यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का और 10 लीटर रेक्टिफाइड बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी राकेश निवासी भोडवाल माजरी थाना समालखा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अमित उर्फ काला निवासी ग्राम कंडेला थाना कैराना व कपिल निवासी रामदास कॉलोनी थाना बागपत मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि शराब पानीपत से तस्करी कर ग्राम कंडेला लाई जा रही थी। जिसका उपयोग पंचायत चुनाव के लिए किया जाना था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें